{"_id":"ecda93292249ceb6dc66dda38ad6e462","slug":"wine-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडीकेट की देसी नकली शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंडीकेट की देसी नकली शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले में होली के त्योहार पर लाखों की नकली शराब की आमद हुई है। गोरख धंधे को पनपाने में सरकार को चूना लगाने वाले उनके ही सिंडीकेट हैं। त्योहार के मद्देनजर चल रहे धरपकड़ अभियान में शराब ठेका चलाने वाले और दुकान के सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी निरंकार नाथ पांडेय और निरीक्षक दिनेश खरे की टीम ने ऐंझी थाना असोथर के देसी शराब के ठेके में छापामारी की। शराब ठेके और गोदाम से 125 पउवा नकली देसी शराब बेबो और बुलेट नंबर 1 ब्रांड की बरामद हुई है। टीम ने सेल्समैन रामस्वरुप यादव को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद ठेकेदार के घर पर छापामारी की। ठेकेदार के घर से भारी तादाद में डंप 360 पउवा शराब बरामद की गई। आबकारी अधिकारी का दावा है कि पूरी शराब नकली है। सस्ते दामों में खरीद कर नकली शराब तस्करी करके लाई गई है।
विज्ञापन
उनकी ओर से दुकान के सिंडीकेट और सेल्समैन के खिलाफ नकली शराब समेत तमाम संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग की धरपकड़ में लाखों की मदिरा डंप करने की बात का खुलासा हुआ है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अगर सूचना मिलेगी तो हर स्थान पर नक ली दारू की धरपकड़ की जाएगी।