{"_id":"5eb2abb58ebc3e90984db1a7","slug":"wine-fatehpur-news-knp5587033191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में एक करोड़ की शराब ले गए फतेहपुरिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में एक करोड़ की शराब ले गए फतेहपुरिए
विज्ञापन
पत्थर कटा चौराहा में शराब की दुकान में लगी लाइन
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ठेके खुलते ही शराब के शौकीनों ने दो दिन में अच्छी-खासी रकम खर्च कर डाली। आबकारी के आंकड़े बताते हैं कि फतेहपुरिए दो दिन में एक करोड़ की शराब खरीद ले गए। बिक्री में देशी शराब ने अंग्रेजी और बियर को पीछे छोड़ दिया। दो दिन में ही जिले में शराब का स्टाक कम पड़ गया। आबकारी को मुख्यालय में अतिरिक्त डिमांड करनी पड़ी।
जिला आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी ने बताया कि ठेका खुलने के दिन 60 लाख और अगले दिन 45 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। देशी शराब ने अंग्रेजी शराब और बियर को पीछे छोड़ दिया। दो दिन में देशी शराब 45 लाख और अंग्रेजी शराब 35 लाख की बिकी। 23 लाख रुपये की बियर बिकी। दो से गुलजार ठेकों पर स्टाक कम होने से तीसरे दिन ही सन्नाटा पसर गया।
जिला आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी ने बताया कि ठेकों में स्टाक पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने 1200 पेटी अंग्रेजी शराब, 1000 पेटी बियर और 1600 से 2500 पेटी तक देशी शराब की डिमांड की है।