{"_id":"65186cd093e86807a5040f74","slug":"wifes-teacher-husband-made-objectionable-video-to-get-rid-of-job-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-4620-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नौकरी छुड़ाने के लिए पत्नी का अध्यापक पति ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नौकरी छुड़ाने के लिए पत्नी का अध्यापक पति ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नौकरी छुड़ाने के लिए पत्नी का अध्यापक पति ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। मामले में एसपी के आदेश पर सात ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शिक्षिका है। उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को रायबरेली जिला लालगंज थाने के कोरिहाई निवासी अध्यापक विपिन कुमार गुप्ता के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज में 10 लाख रुपये और 30 ग्राम सोने की मांग को लेकर पति विपिन कुमार गुप्ता, ससुर कृष्ण कुमार गुप्ता, सास मीरा गुप्ता, देवर सुमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, ननद मोनिका उर्फ कोमल गुप्ता और पति के मामा विनोद शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
दूध में नशीली दवा पिलाकर ने पति कई आपत्तिजनक वीडियो बनाए। नौकरी से इस्तीफा और परिवार की हर बात मानने का दबाव बनाने लगे। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल की धमकी दी। गर्भवती हालत में मई के आखिरी सप्ताह में ससुरालीजनों ने पीटा। जिससे उसका गर्भपात हो गया। नौकरी न छोड़ने पर तीन जुलाई को ससुरालीजनों ने मारापीटा और घर से निकाल दिया। मायका पक्ष कई बार समझौते का प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं माने। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।