{"_id":"68b9e412bf5aa59c6a0a10c7","slug":"wife-thrown-out-of-the-house-for-dowry-husband-married-another-woman-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-140157-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, पति ने की दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, पति ने की दूसरी शादी
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और घर से निकालने के बाद पति द्वारा दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुवा निवासी राधेश्याम गौतम ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा, बेटी मंजू देवी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुरजीत गौतम से हुई थी।
विवाह के कुछ समय बाद से ही सुरजीत, उसके पिता शंभू गौतम और परिजन कैलाश व सुधीर गौतम दहेज की मांग को लेकर मंजू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
राधेश्याम के अनुसार 24 अगस्त को चारों ने मंजू को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद मंजू के पति सुरजीत गौतम ने तीन सितंबर को दूसरी शादी कर ली।
किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।