{"_id":"691f6cf7a40c4f4af507d6ef","slug":"wife-thrown-out-of-house-for-not-fulfilling-dowry-demand-report-filed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-144257-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जहानाबाद। कानपुर नगर के बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत कठेरुवा गांव निवासी रामबाबू की पुत्री प्रीती देवी ने तहरीर दी है। इसमें दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है।
प्रीती ने बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2023 को थाना क्षेत्र के निरखी गांव निवासी सतीश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन पांच लाख रुपये और चेन की मांग करने लगे।
विरोध करने पर पीट दिया। आरोप है कि 26 नवंबर 2024 को मायके भेजते समय उसे केमिकल पिला दिया और अज्ञात वाहन से मायके छोड़ा गया। पिता ने उसका इलाज कानपुर में कराया।
विज्ञापन
इसमें पति सतीश कुमार, सास कमला देवी उर्फ रानी, ससुर नरेशचंद्र और देवर शैलेंद्र शामिल हैं। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दहेज उत्पीड़न सहित सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।