फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife hangs herself after a dispute with husband over going to her parents' house

Fatehpur News: मायके जाने पर पति से विवाद के बाद पत्नी फंदे से लटकी

Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wife hangs herself after a dispute with husband over going to her parents' house
फोटो-40-मुन्नी देवी। फाइल फोटो
फतेहपुर। बिना बताए मायके जाने को लेकर पति से विवाद के बाद बृहस्पतिवार रात महिला फंदे से लटक गई। सुबह जानकारी होने पर परिजन सन्न रह गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी राजू निषाद का पत्नी मुन्नी देवी (35) से विवाद हुआ। विवाद के बाद राजू निषाद घर के अंदर पुत्री आरती, पुत्र रवी, छोटू, शुभांशु के साथ सोया था। पुत्री आरती की सुबह नींद खुली।
विज्ञापन

उसने मां को छप्पर के बांस में दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। यह देखकर आरती चीख पड़ी। पति शोर सुनकर बाहर निकला। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके जाफरगंज थाने के गांजर गांव से पहुंचीं मां रामप्यारी ने बताया कि पुत्री मुन्नी बृहस्पतिवार शाम पौत्री के जन्मदिन पर घर आई थी। देर रात दामाद राजू नशे में ससुराल आया था। उसने पुत्री को बिना बताए आने पर गाली गलौज की।

उसे रात को ही साथ ले गया था। घर में भी पुत्री के साथ मारपीट की। इसी वजह से पुत्री ने आत्महत्या की है। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

फोटो-40-मुन्नी देवी। फाइल फोटो

फोटो-40-मुन्नी देवी। फाइल फोटो

फोटो-40-मुन्नी देवी। फाइल फोटो

फोटो-40-मुन्नी देवी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed