{"_id":"68fa6636dd39df1cde037fd9","slug":"wife-arrested-for-husbands-suicide-sent-to-jail-by-police-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-142774-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पति की खुदकुशी में पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पति की खुदकुशी में पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
फोटो-29-थरियांव थाने में गिरफ्तार पत्नी छाया देवी। स्रोत पुलिस
थरियांव। घरेलू विवाद में सोमवार रात फंदे से लटके लवकुश (35) की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी को जेल भेज दिया है। मामले में पत्नी पर आरोप लगाकर ससुरालियों ने हंगामा किया था और शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया था। इसके बाद पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
थाना क्षेत्र के औरेई गांव के भागूपुर निवासी लवकुश की शादी 10 साल पहले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव के रामबाबू की पुत्री छाया देवी के साथ हुई थी। लवकुश के पिता अमृतलाल ने एफआईआर में बताया कि बेटे और बहू के बीच अक्सर विवाद होता था।
विवाद के चलते दो साल बाद ही बेटे और बहू को अलग कर दिया था। बेटा बाहर मजदूरी करता था। वह त्योहार पर गांव लौटा था। विवाद से प्रताड़ित होकर बेटे ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पत्नी छाया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसे गांव से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है।