फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife along with brothers broke mobile by beating teacher husband

Fatehpur News: भाइयों संग पत्नी ने शिक्षक पति को पीटकर मोबाइल तोड़ा

Mon, 27 Mar 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wife along with brothers broke mobile by beating teacher husband
- पहले शिक्षिका पत्नी ने पति, जेठ पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शिक्षिका पत्नी समेत चार के खिलाफ पति ने मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है। पहले शिक्षक पति के खिलाफ पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी आशुतोष अवस्थी ने बताया कि उसकी शादी दो जून 2017 बांदा जिले के कटरा नौनिहा मोहल्ला निवासी महावीर की पुत्री साधना पांडेय के साथ हुई थी। आशुतोष रायबरेली जिले में शिक्षक है। वहीं, साधना जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में शिक्षिका हैं। आशुतोष का आरोप है कि शादी के बाद से ही साधना विवाद करने लगी। वह जेवरात मायके में रख आई। पूछताछ करने पर नौ फरवरी 2020 को विवाद किया। इसके बाद मां, भाई मोहित उर्फ विवेक पांडेय को बुला लिया। उसके पास रखे घरवालों के आठ लाख कीमत के जेवरात लेकर मायके चली गई। उसने मामले को लेकर कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस के समझाने पर वह ससुराल पत्नी को बुलाने पहुंचा। पत्नी ने घर आने से मना कर दिया। जेवरात भी मांगने पर नहीं लौटाए और जान से मारने की धमकी दी। वह 10 मार्च को की सुबह बाइक ज्वालागंज बस अड्डे पहुंचा। जहां नौकरी पर जाने के लिए बस का पता करने लगा। तभी साधना पांडेय अपने भाई अभिषेक, मोहित और रिश्तेदार लल्लेश त्रिवेदी पहुंचे। उसे देखकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज के विरोध में मारापीटा। उसका मोबाइल तोड़ दिया। शरीर पर काफी चोट आई। मौके पर मौजूद कई लोगों ने घटना देखी। प्रभारी कोतवाल संतोष यादव ने बताया कि पहले शिक्षिका की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed