फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   While trying to steal the wire, a fault was created with a rope, supply was disrupted for 12 hours

Fatehpur News: तार चोरी की कोशिश में रस्से से किया फॉल्ट, 12 घंटे बाधित रही आपूर्ति

Mon, 08 Sep 2025 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
While trying to steal the wire, a fault was created with a rope, supply was disrupted for 12 hours
जहानाबाद। बकेवर फीडर की लाइन पर चोरों ने रस्सा डालकर फॉल्ट किया, ताकि बिजली के तारों की चोरी की जा सके। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से चोर भाग निकले और तार चोरी होने से बच गया। हालांकि, फॉल्ट के चलते रविवार रात ढाई बजे से सोमवार दोपहर ढाई बजे तक करीब 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन




इस फॉल्ट के चलते बस स्टेशन, सुंदरपुर, कछेउरा, पोजेपुर, लालूगंज, गढ़ी और नयागंज सहित कई इलाकों की बिजली ठप रही। तेजा नगर और गढ़ी के पास भी इसी तरह रस्सा डालकर लाइन में फॉल्ट किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर लाइन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते लोगों के पहुंचने पर वे मौके से भाग निकले।



अवर अभियंता विनोद कुमार तोमर ने बताया कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे, लेकिन ग्रामीणों की सजगता से वे सफल नहीं हो सके। फॉल्ट सुधारने का कार्य जारी है और जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed