फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   while returning to home pac constable killed in road accident

घर आ रहे पीएसी सिपाही को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
while returning to home pac constable  killed in road accident
चौडगरा। 25वीं बटालियन पीएसी रायबरेली में तैनात सिपाही की घर आते समय जलाला गांव के सामने सड़क हादसे में मौत हो गई। बिना हेलमेट बुलेट से आ रहे सिपाही को ट्रक ने टक्कर मारी और उसे रौंदता हुआ निकल गया। यह खबर सिपाही के परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पथराव कर ट्रक को क्षतिग्रस्त करने के बाद जाम लगा दिया। तीन घंटे की मान-मनौव्वल के बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी अंसिल साहू (26) अविवाहिता था और 25वीं बटालियन पीएसी रायबरेली में सिपाही के पद पर तैनात था। वह सोमवार को अपनी बुलेट से गांव आ रहा था। जैसे ही वह चौडगरा-बकेवर स्टेट हाईवे पर जलाला गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार
विज्ञापन

दी। जैसे ही अंसिल सड़क पर गिरा तो ट्रक उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से आधा किमी दूर ही शाहजहांपुर गांव है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस के कब्जे में खड़े पर पथराव कर उसे तोड़ दिया। ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। यह देख पुलिस ने परिजनों

को समझाना शुरू किया। रायबरेली पीएसी बटालियन से उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव पहुंचे और उन्होंने भी परिजनों को समझाया। जाम करीब पौने चार बजे लगा और सात बजे खत्म हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंसिल के परिवार में पिता रसपाल, मां मालती देवी व तीन बड़े भाई आलोक, विवेक और अखिलेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed