फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   While pushing, DJ got electrocuted in the vehicle, five got burnt

Fatehpur News: धक्का लगाते डीजे वाहन में उतरा करंट, पांच झुलसे

Tue, 12 Nov 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
While pushing, DJ got electrocuted in the vehicle, five got burnt
थरियांव। कच्ची रोड पर धंसे डीजे वाहन को धक्का लगाकर निकालते समय करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए। वाहन में करंट हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से फैला। जिला अस्पताल में झुलसे लोगों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरइया गांव निवासी रामसुमेर लोधी के बेटे का सोमवार को मुंडन संस्कार रहा है। मुरांव गांव से राज मौर्य अपने साथी कमल,शनि संग मुंडन कार्यक्रम में डीजे लेकर जा रहा था। डीजे सेमरइया गांव के मोड़ पर धंस गया। उसने मदद के लिए रामसुमेर को सूचना दी। सेमरइया गांव से रामसुमेर ने देवराज लोधी, दीपक लोधी को भेजा। वाहन को निकालने के लिए सभी धक्का लगा रहे थे। इसी दौरान गुजरी हाईटेंशन लाइन के डीजे संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से सभी लोग झुलसने लगे। ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। बिजली सप्लाई बंद करने को उपकेंद्र में फोन किया। इसके अलावा लाठी-डंडे की मदद से लोगों को हटाया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed