फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   When the boatman took the oar away, the villagers rowed the boat themselves; it capsized mid-stream.

Fatehpur News: नाविक के पतवार ले जाने पर ग्रामीणों ने खुद चलाई नाव, बीच धारा में पलटी

Sat, 03 Oct 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
When the boatman took the oar away, the villagers rowed the boat themselves; it capsized mid-stream.
फोटो-36-नाव के लिए बारी आने के इंतजार में खड़े ग्रामीण। संवाद
फतेहपुर। मलवां ब्लॉक में आशापुर और अवसेरी खेड़ा के बीच बाढ़ से कटी सड़क पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे करीब 10 फीट गहरे पानी में नाव पलट गई। नाव में पांच बच्चों और सात युवकों समेत 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन

नाविक की गैरमौजूदगी में ग्रामीण खुद नाव चला रहे थे। बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलटी तो सभी लोग डूबने लगे। अवसेरी खेड़ा के बाबूराम और होरीलाल व औंग एसओ दिनेश कुमार शुक्ला ने साहस दिखाते हुए बच्चों समेत सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

अवसेरी खेड़ा और जाड़े के पुरवा के ग्रामीण दोपहर में गलाथा गांव का दंगल और मेला देखने गए थे। शाम को लौटते समय वे आशापुर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, वहां नाव खड़ी थी, लेकिन दरियापुर का नाविक राकेश मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि राकेश नाव चलाने वाली पतवार अपने साथ लेकर चला गया था। मेला से लौटने वालों की संख्या सैकड़ों में थी। ग्रामीणों ने पतरा और बल्ली के सहारे नाव चलाकर अवसेरी खेड़ा और जाड़े का पुरवा जाने का निर्णय लिया। नाव बीच धारा में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बाबूराम और होरीलाल ने डूब रहे बच्चों को एक-एक कर बाहर निकाला और उन्हें सिर व कंधे पर बैठाकर गांव पहुंचाया। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। नाव में अवसेरी खेड़ा के बाबूराम, होरीलाल, सुरजन, आयुष, कुंदन, वीरेंद्र का नाती छोटू और जाड़े के पुरवा के बैजनाथ समेत तीन अन्य लोग सवार थे।
सूचना पर औंग पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के समय पुलिस मेला ड्यूटी पर थी। रात में कटे मार्ग के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया।

एसडीएम निशांत तिवारी ने बताया कि सभी लोग सकुशल हैं और मौके पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी में हायर नाविक मौजूद होने की बात सामने आई है। ग्रामीण नाविक के न होने की बात कह रहे हैं। दोनों पक्षों की जानकारी की जांच कराई जाएगी।

फोटो-36-नाव के लिए बारी आने के इंतजार में खड़े ग्रामीण। संवाद

फोटो-36-नाव के लिए बारी आने के इंतजार में खड़े ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed