{"_id":"671be3ee11b0dd62880ae2ab","slug":"wedding-procession-worth-rs-25-thousand-arrested-in-toy-murder-case-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123408-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दंपती हत्याकांड में फरार 25 हजार का इनामी बूंदी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दंपती हत्याकांड में फरार 25 हजार का इनामी बूंदी गिरफ्तार
विज्ञापन
खागा। भैंस बेचने की रकम के विवाद में भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या के आरोपी बूंदी तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आलाकत्ल में कुल्हाड़ी के अलावा खून से सनी ईंट के टुकड़े बरामद किए हैं। हत्याकांड के बाद फरार बूंदी की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव के धर्मेंद्र तिवारी व उसकी पत्नी रोली तिवारी की 17 अक्तूबर की दोपहर कुल्हाड़ी व ईंट पत्थर से हमला कर हत्या की गई थी। दोहरे हत्याकांड में धर्मेंद्र का छोटे भाई बूंदी तिवारी मुख्य आरोपी व दूसरा भाई शुभम तिवारी, उसकी मां कृष्णावती, बहन सोनी, नीलम व सोनी और हुसैनगंज निवासी बूंदी तिवारी के बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस मां कृष्णावती, बहन सोनी उर्फ शालिनी व शुभम तिवारी को जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी बूंदी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। कई बार गांव व बहन के घर से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने बूंदी को गुरुवार रात गिरफ्तार किया। फरारी के दौरान उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
हत्यारोपी बूंदी तिवारी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह भाई शुभम के साथ बड़े भाई धर्मेंद्र व भाभी रोली पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। शुभम के एक वार में धर्मेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान हमले में कुल्हाड़ी टूट गई थी। इसके बाद दोनों ने रोड पर पड़े ईंट-पत्थर से धर्मेंद्र और रोली पर प्रहार किए।