फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wedding Guests' Minibus Overturns into Ditch After Colliding with Dumper; 15 Injured

Fatehpur News: डंपर से टकराने के बाद बरातियों की मिनी बस खंती में पलटी, 15 घायल

Mon, 27 Apr 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wedding Guests' Minibus Overturns into Ditch After Colliding with Dumper; 15 Injured
असोथर। गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग पर शनिवार रात करीब नौ बजे बरातियों से भरी मिनी बस आगे चल रहे डंपर से टकराने के बाद खंती में पलट गई। हादसे में करीब 15 बराती मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी बंसीलाल निषाद के पुत्र शिवशंकर की बरात असोथर थाना क्षेत्र के रमसोलेपुर गांव जा रही थी। बस में करीब 45 बराती सवार थे। थाने के पुरबुजुर्ग गांव के पास मिनी बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने शीशे तोड़कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बराती सोनू, डपोली और देवा को चोटें आईं। अन्य लगभग 12 लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीन लोग घायल हैं और बाकी को मामूली चोटें आई हैं। क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed