फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Weather changed from light rain with thunderstorm

Fatehpur News: आंधी के साथ हल्की बारिश से बदला मौसम

Tue, 25 Apr 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Weather changed from light rain with thunderstorm
फतेहपुर। जिले में तेज आंधी के साथ बारिश ने हवा में ठंडक घोल दी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बादल रहेंगे और गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसा मौसम 26 अप्रैल तक रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं फसलों की मड़ाई का काम रुक गया है।
विज्ञापन

सोमवार को शाम होते होते बादलों ने डेरा जमा लिया। जिले भर में तेज आंधी आई और हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। आंधी की वजह से कई जगह पर घंटों बिजली गुल रही। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छाया रहा। कई स्थानों से ट्रांसफार्मर जलने व तार टूटने की शिकायतें मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल को हल्के बादल रहने के साथ तेज आंधी के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट रहेगी।
विज्ञापन

बहुआ में सोमवार को आई आंधी के कारण पेड़ों की डाल टूटकर गिरने से 33 हजार केवीए की लाइन टूट गई। लाइन टूटने से बहुआ और दतौली उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 150 गांवों में 35 घंटे से बिजली नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ उपकेंद्र और दतौली उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार केवीए की लाइन पर कई पेड़ टूटकर गिर गए। आंधी से कई बिजली के खंभे और तार टूटने के साथ ही इंसूलेटर भी फटे हैं। बहुआ उपकेंद्र और दतौली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे करीब 150 गांवों की बिजली गुल है। दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ उपकेंद्र व दतौली को आने वाली 33 हजार की लाइन का पोल दरवेशाबाद और बैरमपुर के जंगल में टूट गया। बैरमपुर, चक हैबतपुर, सहिली, रावतपुर, दरवेशाबाद के आसपास 12 इंसुलेटर फटे हैं। जगह-जगह तार टूटने से बिजली विभाग को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।

बिजली कर्मचारी पेड़ काटने के साथ बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं। जेई प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दरवेशाबाद समेत कई गांवों में पोल, तार, इंसुलेटर फटने की वजह से बहुआ और दतौली उपकेंद्र की बिजली बाधित है। फाल्ट सही कराए जा रहे हैं।
...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed