फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Weather becomes severe, mercury crosses 44 degrees

Fatehpur News: मौसम के सख्त हुए तेवर, पारा 44 डिग्री पार

Wed, 12 Jun 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 12 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Weather becomes severe, mercury crosses 44 degrees
फतेहपुर। लगातार गर्म मौसम से लोग परेशान हैं। तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

असंतुलित पर्यावरण से जिले के तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जून की शुरुआत से पारा बढ़ना शुरू है। मंगलवार को जिले का तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। चिलचिलाती धूप का कहर अभी आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान अब तक के मौसम में सर्वाधिक 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग परेशान रहे। इस दौरान राहगीरों को जहां भी छाया मिली, वहीं पर बैठ गए। धूप नरम पड़ने पर आगे बढ़े। हाईवे में मालवाहक वाहनों की लाइनें लगी रही। सुबह से ही बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
क्या करें बचाव:-
- आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाएं।
- शरीर के अधिक से अधिक अंग कपड़े से ढ़के रहें।
- पसीना सोखने वाले मोटे काटन के कपड़े पहनें।
- दिनभर में कम से चार लीटर शुद्ध पानी पीएं।
- बासी और अधिक मिर्च मसाला वाले भोजन से परहेज करें।
- बाहर की खान पान सामग्री का सेवन न करें।
- किसी तरह की शिकायत होने पर कुशल डाक्टर से संपर्क करें।
.......................

बिजली कटौती कर रही कोढ़ में खाज का काम
भीषण गर्मी में बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। तापमान बढ़ने का सबसे अधिक असर बिजली आपूर्ति में पड़ा है। शहर में 24 घंटे में आठ से 10 बार बिजली कट रही है। रात में बिजली कटने से लोगों की नींद हराम हो रही है। दिन में बिजली कटने से लोग परेशान हो उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed