फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Weapon factory busted, vicious maker arrested

Fatehpur News: असलहा फैक्टरी का भांडाफोड़, शातिर निर्माता गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Weapon factory busted, vicious maker arrested
धाता। सरवनपुर नेदौंरा गांव के एक खंडर में असलहा फैक्टरी चलाई जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर गांव के एक व्यक्ति को दबोच लिया। मौके से दो तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

खागा सीओ संजय सिंह ने बताया कि सरवनपुर नेदौंरा गांव में असलहा फैक्टरी संचालन की सूचना मिली थी। इस पर खागा थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने गांव में गंगा किनारे बने खंडहर में छापा मारा।
विज्ञापन

गांव के अब्बास को असलहा बनाते पकड़ा गया। उसके पास से दो तमंचे, एक अधबना तमंचा, लोहे की चद्दर, लकड़ी के गुटखा, ट्रिगर, ड्रिल मशीन आदि उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले भी पुलिस ने उसे असलहे के साथ पकड़ा था। तब पुलिस फैक्टरी तक नहीं पहुंची सकी थी। सीओ ने बताया कि अब्बास ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी जिलों में तमंचों की आपूर्ति देना कबूल किया है। वह तमंचे तीन से पांच हजार रुपये में बेचता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed