फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Waterlogging in the pits of the roadways workshop premises, buses getting stuck, passengers troubled

Fatehpur News: रोडवेज वर्कशॉप परिसर के गड्ढों में जलभराव, फंस रही बसें, यात्री परेशान

Tue, 29 Jul 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the pits of the roadways workshop premises, buses getting stuck, passengers troubled
फतेहपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए दिन-रात दौड़ रही रोडवेज बसें अब खुद समस्या में फंस गई हैं। शहर के शांतिनगर स्थित रोडवेज वर्कशॉप परिसर की हालत बद से बदतर हो गई है। वर्कशॉप परिसर में बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से बसें फंस रही हैं। रात के समय ईंधन भरवाने के लिए वर्कशॉप पहुंची बसें जलभराव में धंस जाती हैं। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से कुल 134 बसों का संचालन होता है। यह बसें प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बांदा, रायबरेली सहित अन्य स्थानों को जोड़ती हैं। रोजाना सात से आठ हजार यात्री इन बसों से सफर करते हैं लेकिन वर्कशॉप परिसर की खराब स्थिति के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कई बार बसें रातभर फंसी रहती हैं और अगली सुबह ही बाहर निकल पाती हैं। वर्कशॉप परिसर में ही रोडवेज का डीजल पंप है। हर बस को ईंधन भरवाने के लिए जाना पड़ता है। जलभराव व गड्ढों के कारण ईंधन भरवाने गई बसें फंस जा रही हैं। इससे न सिर्फ अगली सेवाएं बाधित हो रही हैं, बल्कि यात्रियों को भी बस स्टैंड और रास्ते में घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

एक चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रात के समय ईंधन भराने जाएं तो गड्ढे में बस धंस जाती है। न ही कोई लाइट की व्यवस्था है और न ही जलनिकासी का इंतजाम। परिचालकों ने बताया कि बार-बार बसें फंसने से न केवल ड्यूटी में देर होती है, बल्कि तकनीकी खराबी की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................

वर्कशॉप के लिए मुख्यालय में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जैसे ही प्रस्ताव पास होता है। निर्माण कराया जाएगा। -एसपी सिंह, एआरएम, रोडवेज निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed