फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Water supply to homes stopped for two and a half months, protests

Fatehpur News: ढाई महीने से घरों में पानी की सप्लाई बंद, प्रदर्शन

Sat, 16 May 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 16 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Water supply to homes stopped for two and a half months, protests
लोधीगंज। रमवां सड़क स्थित कॉलोनियों में सप्लाई का पानी पिछले ढाई महीने से नहीं आ रहा है। बूंद-बूंद पानी परेशान होकर लोगों ने शुक्रवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

लोधीगंज चौराहे से 500 मीटर दूर स्थित राम कॉलोनी समेत आसपास के सभी मोहल्लों में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है। यहां एक हजार से अधिक की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। घरों में कनेक्शन के बाद भी पानी के लिए बाहर बाल्टियां लेकर दौड़ते हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई हल नहीं निकल रहा है। इससे परेशान स्थानीय ने सीएम हेल्पलाइन तक में शिकायत की, मगर तब भी कोई समाधान नहीं हो सका। शिकायत के बाद एक कर्मचारी जांच के लिए आया और सबकुछ ठीक होने की रिपोर्ट लगाकर चला गया। इसको लेकर अब स्थानीय का गुस्सा फूटने लगा है और वह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बृहद आंदोलन होगा। प्रदर्शन में श्री राम, इंद्रसेन, बाबूलाल, रविंद्र, अन्नू, शरद और जितेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




सीएम हेल्पलाइन नंबर से भी समाधान नहीं


स्थानीय निवासी अमन कुमार तिवारी ने बताया कि पांच साल पहले घर में कनेक्शन हुआ था। अभी दो-ढाई महीने से घरों में पानी नहीं आ रहा है। पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। जिले के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




होली के बाद से नहीं आया पानी


स्थानीय निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि होली के बाद से अब तक पानी नहीं आया है। पीने समेत अन्य दैनिक कार्यों के लिए बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाल्टियां लेकर हम लोग पानी के लिए इधर-उधर चक्कर लगाते हैं।




मिट्ठनपुर में बोर से पानी आता है, लेकिन कुछ समय से बोर में खराबी आ गई है। कंप्रेसर मशीन अभी पीरनपुर में लगी है। खाली होने के बाद जल्द ही मशीन मंगवाकर यहां लगवाई जाएगी।


विजय कुमार, जेई, नगर पालिका (जलकल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed