फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Water supply has stopped since one month, people are suffering

Fatehpur News: एक माह से ठप है पानी की सप्लाई, लोग बेहाल

Sat, 04 Mar 2023 10:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 04 Mar 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Water supply has stopped since one month, people are suffering
धाता। कस्बे में एक माह से पेयजल सप्लाई न होने से अधिकांश मोहल्लों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी पंप की खराब मोटर ठीक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे में ओवरहेड टैंक में पानी चढ़ाने के लिए दो पंपिंग सेट हैं। इसमें पानी टंकी के पास पंप की मोटर जल गई है और ब्लॉक के समीप लगे पंप का जलस्तर बहुत नीचे चला गया है। जल स्तर कम होने ओवरहेड टैंक तक पानी नहीं चढ़ रहा है। इससे कैराना पुरानी व नयी बाजार, भीटापर, शुक्लाना चौक, नरायनपुर, अटेलापर, मजीदगंज, सुरझानपुर, लेडहा सहित कई मोहल्लों में पानी सप्लाई ठप पड़ी है। होली व शब-ए-बरात की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। लेकिन पानी सप्लाई बाधित होने से त्योहार में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

कस्बे के मुहम्मद कलीम, मुहम्मद रिजवान, कयूम हुसैन, सहबान ने बताया कि पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। त्योहार भी सात मार्च को है। बंटाधार हलवाई, रोशन लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, संजय सिंह, भानुप्रताप केसरवानी, धीरेंद्र केसरवानी ने बताया निजी जेट पंपों से लाइन लगाकर सुबह शाम पानी भरना पड़ता है। पीस कमेटी की बैठक में पानी का मुद्दा उठाया गया था। अवर अभियन्ता, उप जिलाधिकारी से भी शिकायत की जा चुकी है। इस संबंध में अवर अभियंता इमरान का कहना है कि अभी बजट की समस्या है, इसलिए मोटर बदली नहीं जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed