फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Water supply closed for 20 hours in Awas Vikas Colony

आवास विकास कालोनी में 20 घंटे से जलापूर्ति बंद

Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Water supply closed for 20 hours in Awas Vikas Colony
आवास विकास कालोनी का नलकूप खोलते जलकल कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर की आवास विकास कालोनी का नलकूप की मोटर शनिवार शाम फुंक गई। इससे कालोनी में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 10 हजार की आबादी वाली इस कालोनी में 20 घंटे से जलापूर्ति ठप है। समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने डेढ़ साल से बंद पड़ा पुराना कंडम नलकूप चलाकर जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नलकूप का पानी कुछ जगह तक ही पहुंचकर रह गया। नलकूप की मरम्मत का काम जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को आपूर्ति बहाल होने का दावा किया है।
आवास विकास 642 कालोनी और इससे सटे खलील नगर मोहल्ले को आवास विकास के पार्क में लगे नलकूप से ही जलापूर्ति की जाती है। पुराने नलकूप को पालिका ने कंडम घोषित कर रखा है। शनिवार शाम पार्क में लगे नलकूप की मोटर फुंक गई।
विज्ञापन

इससे रविवार सुबह से आवास विकास कालोनी व खलली नगर में पेयजल संकट व्याप्त हो गया।
पेयजल संकट से निपटने के लिए पुराने नलकूप को चलाने के साथ ही नगर पालिका ने पानी के टैंकरों की भी व्यवस्था की। कालोनियों में टैंकरों के आगे दिन भर भीड़ लगी रही। कुछ लोगों ने पानी के लिए हैंडपंपों का भी सहारा लिया। लोगों का कहना है कि यदि पंप सही न हुआ तो सोमवार को भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी शुभम का कहना है कि नलकूप खराब होने जलापूर्ति बंद है। रविवार को तो घरों की टंकियों के पानी से किसी तरह काम चल गया, जो कि धीरे-धीरे कम हो रहा है। यदि सोमवार को भी नलकूप चालू न हुआ तो मुश्किल बढ़ जाएगी।
नीरज गुप्ता का कहना है कि घरों की टंकियों का पानी तो नहाने और साफ-सफाई में इस्तेमाल हो गया। पीने के लिए पानी का केन ही खरीदना पड़ा है। कालोनी में हैंडपंपों की भी कमी है। ऐसे में नलकूप ठीक न होने पर पानी के लिए सोमवार से मारामारी मचना तय है।
नलकूप खराब होने की सूचना मिलते ही नगर पालिका ने हर गली में टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की है। कालोनी में पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। जलकल की टीम भी लगी हुई है। टीम को नलकूप चालू करने के बाद ही परिसर छोड़ने के लिए कहा गया है।

- मीरा सिंह, ईओ नगर पालिका
रविवार सुबह से विभाग की टीम नलकूप खोलने में जुटी है। मोटर निकालने के बाद दूसरी मोटर जोड़ने में अधिक समय नहीं लगेगा। ऐसे में देर शाम या फिर रात तक मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। सोमवार को कालोनी के लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होगी।
विजय कुमार, अवर अभियंता, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed