फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Water levels of the Ganga and Pandu rivers have receded; farmers' land is slipping into the river due to erosion.

Fatehpur News: गंगा-पांडु का जलस्तर घटा, कटान से नदी में जा रही किसानों की जमीन

Sat, 10 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Water levels of the Ganga and Pandu rivers have receded; farmers' land is slipping into the river due to erosion.
फोटो-19-गंगा के बाढ़ से हुई धान के खेत की कटान। संवाद
औंग। मलवां ब्लाॅक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर घटने से गांवों में जलभराव खत्म हो गया है, लेकिन गंगा और पांडु नदियों में कटान जारी है। रोज किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। इससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन

किसान घसीटे, रामस्वरूप, धनराज और कृष्णपाल ने बताया कि पिछली बार कटान थमने से राहत मिली थी, लेकिन बाढ़ के बाद फिर जमीन नदी में समाने लगी है। अपनी उपजाऊ भूमि को नदी में समाते देखने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। जमीन छिनने से उन्हें भविष्य की चिंता सता रही है। गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार शाम 100.12 मीटर से घटकर शुक्रवार शाम 99.96 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके बावजूद कटान जारी है। राजस्व विभाग किसानों के नुकसान का ब्योरा जुटा रहा है, लेकिन कटान में जमीन गंवा रहे किसानों को मुआवजे की प्रक्रिया को लेकर असमंजस बना हुआ है। किसानों का सवाल है कि कटान से हो रहे नुकसान का विवरण कब दर्ज किया जाएगा। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है, जिससे उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

फोटो-19-गंगा के बाढ़ से हुई धान के खेत की कटान। संवाद

फोटो-19-गंगा के बाढ़ से हुई धान के खेत की कटान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed