{"_id":"57489b564f1c1b32076917b7","slug":"water-crisis-in-chandiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदियाना में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदियाना में पेयजल संकट गहराया
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 28 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
चंदियाना में पानी के लिए लाइन लगाए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद के चंदियाना वार्ड में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को मोहल्ले वालों की समस्या देखकर भाजपा विधायक कृष्णा पासवान दो टूक बात करने पालिका पहुंचीं। ईओ से बात कर कहा कि नियमित जलापूर्ति कराइए वर्ना जनता परेशान हुई तो यह मुद्दा विधानसभा में गूंजेगा।
विज्ञापन
शहर के सर्वाधिक ऊंचाई वाले चंदियाना वार्ड में हमेशा पेयजल संकट रहता है, लेकिन लोग घंटे-दो घंटे मिलने वाली जलापूर्ति से काम चलाते हैं। इधर, भीषण गर्मी में पूरी तरह से जलापूर्ति बंद हो गई है। इधर आंधी-बराशि के बाद से हालात और भी बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोग आए दिन नगर पालिका, कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा है। इस समय पूरे वार्ड में सिर्फ दो सरकारी हैंडपंप चल रहे हैं। इनमें पूरा दिन पानी के लिए लाइन लगी रहती है। बड़ी तादाद में लोग दूसरे मोहल्लों से पानी लाते हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद नगर पालिका परिषद समस्या को नजरंदाज कर रही है। पेयजल संकट से परेशान मोहल्लावासियों ने खागा से भाजपा विधायक से गुहार लगाई। भाजपा विधायक ने अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती से वार्ता कर हर हालत में चंदियाना वार्ड में जलापूर्ति बहाल करने को कहा।
ईओ ने विधायक के सामने दोनों अवर अभियंताओं से जलापूर्ति प्रभावित होने काकारण जाना और जल्द ही जलापूर्ति शुरू कराने का भरोसा दिया है। विधायक ने बताया कि अगर पानी नहीं पहुंचता है तो डीएम से शिकायत की जाएगी। इसके बाद विधानसभा में सवाल उठाया जाएगा।
विधायक के साथ क्षेत्रीय सभासद गोपाल रस्तोगी मौजूद रहे। दूसरी ओर पूर्व सभासद संजय लाला के नेतृत्व में मोहल्लावासियों ने नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी से मुलाकात कर पेयजल संकट दूर कराने को कहा। पूर्व सभासद ने छोटे सबमर्सिबल पंप लगाने की मांग की। चेयरमैन ने समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिलाया है।