{"_id":"584073174f1c1b0f1ede7c70","slug":"was-hanging-corpse-police-destroyed-chhanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकी रही लाश, खाक छानती रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकी रही लाश, खाक छानती रही पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
शाखा जंगल में घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी गांव निवासी जुगुन का बड़ा बेटा प्रशांत उर्फ सुखलाल माली (22) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पहले दिवाली के त्योहार पर गांव आया था। वह घर से 15 नवंबर को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने समझा कि वापस मुंबई चला गया है। दो दिन तक परिजन मोबाइल पर संपर्क करते रहे। इसके बाद मुंबई में उसके करीबियों से संपर्क किया। कोई जानकारी न होने पर 18 नवंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार को पड़ोसी गांव शाखा के जंगल में दुर्गंध आने पर चरवाहे मौके पर पहुंचे। वहां फंदे से शव लटका देख चीखते हुए भागे। उन्होंने शाखा प्रधान को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस ने लापता युवक के परिजनों को खबर दी। पिता जुगुन ने बेटे की शिनाख्त की।
पिता ने आरोप लगाया कि उसे बेटे का शरीर अधजला दिखा है, चोट के भी निशान हैं। ऐसे में उसकी हत्या की गई है। उसे जलाने की भी कोशिश हुई। हालांकि वह किसी को नामजद कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। उधर, बेटे की मौत से मां गायत्री रो-रोकर बेहाल हो गई। पुलिस भी शरीर के नीचे हिस्से को जला मान रही है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि हत्या के बाद फांसी पर उसे लटका दिया होगा। उसके बाद पैर के हिस्से से जलाने की कोशिश की गई होगी।
एसओ सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि मौत कई दिन पहले हुई है। अधजला शरीर होने की वजह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इसी वजह से दुर्गंध फैली और बॉडी फूलकर काली हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सारी स्थिति साफ हो सकेगी।