फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   warned officers not to make delay in planning

अफसरों को किया सचेत, योजनाओं में न हो देर

Sat, 06 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 06 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
warned officers not to make delay in planning
in meeting with officers - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

विकास भवन सभागार में दोपहर ढाई बजे से पौने पांच बजे तक बैठक चली। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने सभी अफसरों को सुधर जाने की नसीहत दी। खादी ग्रामीद्योग की समीक्षा में बताया गया कि इस वर्ष  22 इकाइयों का लक्ष्य मिला था, जिसमें 19 लगवाई जा चुकी हैं। पीडब्लूडी विभाग से गड्ढामुक्त सड़कों के बारे में पूछताछ की।  विभागीय अफसर ने बताया कि 581 सड़कों का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। बिजडली विभाग को रोस्टर के अनुरूप बिजली देने, समय से बिजली बिल देने को कहा। उन्होंने तालाब को अतिक्रमणमुक्त कराने को कहा। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि जिले के 7400 किसान इस दायरे में आ रहे हैं। उन्हें यह लाभ देने का काम किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में डीएम मदनपाल आर्य, डीडीओ मिथिलेश सचान, सदर एसडीएम अभिनव रंजन, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह, एक्सईएन सरोज कुमार, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता एके वर्दिया समेत सभी विभागीय अफसर मौजूद रहे।
-----
इनसेट:
 समझाएं नहीं, सामान फेंकवाएं
कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि मैं कानपुर से रास्ते में था, तभी फोन आया कि अमौली ब्लाक के रतनखेड़ा गांव के प्राइमरी स्कूल में जानवर बांधे जाते हैं। इस पर बीएसए विनय कुमार ने कहा कि अभी पता चला है। इस पर मंत्री ने कहा कि कब्जाधारक को समझाएं, न माने तो कार्रवाई करें। इतना सुनते ही डीएम मदन पाल आर्य बोले कि ऐसे लोगों को समझाने का कोई मतलब नहीं। फोर्स ले जाकर सामान फेंकवाएं। कोई दिक्कत हो तो उन्हें बताए।
विज्ञापन

--
...जब नेता जी का पड़ा बैठना
स्वच्छता अभियान की जानकारी देकर बैठी ईओ रश्मि भारती के तुरंत बाद भाजपा नेता लाल सिंह चंदेल व्यवस्था पर प्रशभनचिन्ह लगाने को खड़े हुए। वह कुछ कह पाते उससे पहले उन्हें कैबिनेट मंत्री ने बैठा दिया। यह देखकर शिकायत की आस में पहुंचे कई नेताओं की बोलने की हिम्मत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
30 लाख में मिली केवल तीन लाख
सीएमओ विनय कुमार ने जिले में डॉक्टरों की कमी होने की बात कही।  बोले, अन्य दवाएं तो पर्याप्त हैं लेकिन पैरासीटामॉल की कमी है। इस दवा की 30 लाख की डिमांड की गई थी जिस पर केवल तीन लाख ही मिल सकी है। 108 नंबर कॉल के जरिए मरीज को जरूरत के लिहाज से कानपुर, इलाहाबाद या फिर लखनऊ तक भेजा जाएगा। पर, अभी तक किसी ने इसका लाभ नहीं लिया।

मजदूरों की उगाही भी रोकें
गेेहूं क्रय केंद्र में मजदूरों के ढुलाई खर्च के रूप में चार रुपये प्रति बोरा लेने का मुद्दा उठा। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों से एक भी रुपया नहीं लिया जाना है। पूरा का पूरा समर्थन मूल्य किसानों की जेब में जाना है। ऐसे में जो मजूदर के नाम पर उगाही हो रही, उसे भी बंद कराएं।

डीएम आगे आकर बनवाएं बाईपास
बिंदकी में तेरह किसानों के जमीन न देने की वजह से लटके बाईपास को पूरा कराने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री ने डीएम को दे दी है। उन्होंने कहा कि किसानों से बातचीत कर रास्ता निकालें और बाईपास बनवाएं। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एके वर्दिया ने बताया कि किसान शासनादेश से चार गुना रकम मांग रहे हैं। ऐसा दे पाना संभव नहीं इसी से निर्माण लटका है। बता दें कि दो साल से आधा किमी से भी कम का काम बचा है।

 आजम खान छोटे कद के नेता - पचौरी
- शिवपाल की पार्टी उनके परिवार का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी सत्यदेव पचौरी ने तीन तलाक के मुद्दे पर सपा नेता आजम खान की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि आजम खान बहुत ही छोटे कद के नेता हैं। भाजपा तो मुस्लिम महिलाओं की आवाज उठा रही है। सपा नेता शिवपाल के नई पार्टी बनाए जाने पर बोले कि यह उनका पारिवारिक मामला है।
पीडब्लूडी के डाकबंगले में कैबिनेट मंत्री ने बूचड़खानों के मामले में कहा कि यह बंद कराए जा चुके हैं। जो चल रहे होंगे वह भी जल्द बंद करा दिए जाएंगे। अवैध खनन रोकने के लिए ई-टेंडरिंग होगी। सपा नेता शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के होने के मुद्दे पर कहा यह उनके घर का मामला है। पार्टी नई बनाए या फिर पुरानी, भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
 इनसेट-
बेटे की गाड़ी से बाबू जी पहुंचे मिलने
फतेहपुर। पहली बार जिले आए कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी सत्यदेव पचौरी की मौजूदगी के बीच जिले के तीन विधायकों का न रहना चर्चा का विषय रहा। हालांकि बाद में पूर्व न्यायमंत्री व अयाह शाह विधायक के पिता राधेश्याम गुप्त बेटे की कमी पूरी करने को मिलने पहुंचे। वह विधायक लिखी गाड़ी में मिलने पहुंचे थे।

 
निजी स्कूलाें की मनमानी पर लगाएं रोक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी सत्यदेव पचौरी को जिला अभिभावक संघ ने डाक बंग्ले में ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाएं। प्रवेश शुल्क और सालाना शुल्क के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। अभिभावक लाचार है। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार डब्लू, एहसान खान, विनय त्रिपाठी, सत्येंद्र गुप्ता, आशीष मिश्र बेलू, धर्मेंद्र मिश्र, सभासद हरी शंकर, जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग नारायन मिश्र भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed