{"_id":"672bc0e6b17d9fc2350cedb4","slug":"waiting-for-railway-reservation-is-giving-pain-in-reaching-home-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-123910-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रेल आरक्षण की वेटिंग घर पहुंचने में दे रही दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रेल आरक्षण की वेटिंग घर पहुंचने में दे रही दर्द
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर से बिहार, गया व पूर्वांचल के जिलों में छठ पर्व मनाने जा रहे लोगों की स्टेशन पर भीड़ रही। ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक होने के कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाई।
स्टेशन पर पर्व को लेकर 22 ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। इनमें पुरी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम, नार्थ ईस्ट, जोधपुर हावड़ा सहित अन्य ट्रेन हैं। बुधवार से छठ शुरू है। ऐसे में शहर से पूर्वांचल जिलों में जाने वाली भीड़ बुधवार को उमड़ पड़ी। लेकिन बिहार, दरभंगा, गया जाने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर वेटिंग सौ से अधिक है। इसकी वजह से कुछ यात्रियों ने जनरल टिकट लेकर ट्रेन से जाना मुनासिब समझा तो कुछ यात्रियों ने रोडवेज बस स्टॉप की ओर रुख किया।
वाणिज्य अधिकारी महेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर पूर्वांचल की तरफ जाने के लिए 11 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव किया गया। त्योहार को लेकर ट्रेनों में भीड़ है । इस वजह से सीट को लेकर वेंटिंग है। स्टेशन पर यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। (संवाद)