फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wages made in Malaysia by swindling jobs in merchant navy

मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर मलेशिया में कराई मजदूरी

Wed, 06 Jan 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wages made in Malaysia by swindling jobs in merchant navy
फतेहपुर। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से न सिर्फ तीन लाख रुपये की ठग लिए गए, बल्कि उसे मलयेशिया भेजकर मजदूरी कराई गई। मामले की युवक ने एसपी से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांश नगर निवासी सुरेश शुक्ला के बेटे अमित शुक्ला ने मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए शिपबेस वाराणसी में छह माह ट्रेनिंग की थी। हरिहरगंज दुर्गानगर निवासी रामनरेश यादव रमवां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक है।
विज्ञापन

रमवां में अमित शुक्ला की रिश्तेदारी है। पिता का रामनरेश से परिचय रमवां आते जाते हुआ। जिसमें रामनरेश ने अपने बेटे शैलेंद्र सिंह उर्फ राजू यादव को मर्चेंट नेवी में अधिकारी बताकर अमित की नौकरी मर्चेंट नेवी में लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 मई 2019 की सुबह पिता की शैलेंद्र से मुलाकात हुई। उसने नौकरी के बदले चार रुपये की मांग की। पिता ने एक लाख रुपये शैलेंद्र को दे दिए। फिर शैलेंद्र के खाते में 3 लाख डाले। इसके बाद 38 हजार रुपये और लिए गए।
10 जुलाई 2019 को उसे व्हाट्सएप पर टिकट भेजीं गई। वह भुवनेश्वर पहुंच गया लेकिन मलयेशिया का टिकट न मिल पाने के कारण उसे 52 दिन होटल में रुकना पड़ा, जहां 60 हजार रुपये खर्च हुए।
इसके बाद एक सितंबर 2019 को उसे शैलेंद्र ने मलेशिया का टिकट मोबाइल पर भेजा। दो सितंबर को वह मलयेशिया पहुंचा। जहां एक नाव में उससे मजदूरी कराई गई। उसने पिता को आपबीती बताई तो उन्होंने शैलेंद्र पर दबाव बनाया।
इस पर एजेंट ने उसके कागजात लौटाए और किसी तरह पांच अक्तूबर 2019 को वह घर लौटा। मामले में पंचायत के बाद 1 लाख 35 हजार रुपये 20 दिसंबर 2019 को आरोपी पिता-पुत्र ने लौटाए।

बाकी रुपये बाद में देने का वादा किया। एक साल से बाकी 3 लाख तीन हजार रुपये देने को टरका रहा है। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को एफआईआर दर्ज की है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed