फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Voting today , polling parties reached

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहुंचीं

Sat, 28 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 28 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Voting today , polling parties reached

देश की सबसे छोटी संसद के लिए पहले चरण की वोटिंग

विज्ञापन
शनिवार को सुबह सात बजे से शुरू होगी। पहले चरण में खजुहा, अमौली, देवमई व मलवां ब्लाक शामिल हैं। इसके लिए 989 पोलिंग पार्टियां दोपहर में ब्लाकों से रवाना होकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। पर्याप्त संख्या में फोर्स लगाई गई है।

पूरी मतदान व्यवस्था को दो सुपर जोन, 10 जोन और 51 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 457 मतदान केंद्र बने हैँ। इनमें आठ अतिसंवेदनशील प्लस, 116 अतिसंवदेनशील व 70 संवेदनशील केंद्र हैँ।

डीएम राजीव रौतेला व एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि मतदान में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मतदाता निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस उत्सव में सहभागी बनें।

पहले चरण में किस्मत आजमा रहे 4,775 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब पांच लाख मतदाता करेंगे। इसमें प्रधान पद के 2531 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जबकि ग्राम पंचायत वार्ड के 1898 दावेदारों के निर्विरोध चुन जाने से अब सदस्य पद पर 2244 उम्मीदवार मैदान में हैं। खजुहा ब्लाक की 74 ग्राम पंचायत सीटों पर 712 उम्मीदवार प्रधानी का दावा ठोंक रहे हैं।

जबकि ग्राम पंचायत वार्ड की 922 सीटों के लिए 722 दावेदार निर्विरोध चुने जाने के बाद अब सदस्य की दौड़ में 405 उम्मीदवार हैं। देवमई ब्लाक की 63 ग्राम पंचायत सीटों के लिए 547 प्रत्याशी जनता की अदालत में होंगे।

ग्राम पंचायत वार्ड की 765 सीटों के लिए 561 दावेदार निर्विरोध सदस्य बन चुके हैं। ऐसी दशा में ग्राम पंचायत का सदस्य बनने को 342 दावेदारों के बीच घमासान होगा।

मलवां ब्लाक की 72 ग्राम पंचायत सीटों पर 642 उम्मीदवार प्रधानी के दंगल में उतरेंगे। जबकि 615 के निर्विरोध सदस्य चुन लिए जाने से ग्राम पंचायत वार्ड की 930 सीटों पर 489 उम्मीदवार शेष बचे हैं।

अमौली ब्लाक की 66 ग्राम पंचायत सीटों के लिए 630 उम्मीदवार जनता की अदालत में होंगे। जबकि ग्राम पंचायत वार्ड का सदस्य बनने को 1 हजार 8 प्रत्याशी आमने- सामने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed