फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Voters will write the fate of 1891 candidates

1891 प्रत्याशियों की तकदीर लिखेंगे मतदाता

Thu, 15 Oct 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Voters will write the fate of 1891 candidates
क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को होगा। इस चरण में बीडीसी सदस्य पद के लिए 1565 प्रत्याशी व डीडीसी सदस्य पद के लिए 298 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी तकदीर का फैसला गुरुवार की सुबह सात से शाम पांच बजे के बीच साढ़े तीन लाख मतदाता करेंगे।
विज्ञापन



सदर तहसील क्षेत्र में होने वाले इस चुनाव में हंसवा ब्लाक से सबसे ज्यादा मतदाता सामने होंगे, जबकि सबसे कम मतदाता तेलियानी ब्लाक से भाग्यविधाता बनेंगे।


हंसवा ब्लाक से 632, तेलियानी ब्लाक से 406 व बहुआ ब्लाक से 527 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चुनाव में हंसवा ब्लाक के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 136733 है, जबकि तेलियानी ब्लाक व बहुआ ब्लाक क्षेत्र से क्रमश: 98510 व 114938 मतदाता दूसरे चरण के प्रत्याशियों का भाग्यविधाता बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे चरण में लगाए गए मतदान कर्मियों की टीमें मतगणना सामग्री व्यवस्थित करने से लेकर अन्य समस्याआें से दो चार हुईं। महिला कार्मिकों को ज्यादा परेशान होना पड़ा, जिनके गोद में दुधमुंहे बच्चे थे। बच्चों की जिद के बीच सरकारी काम का बोझ मां की ममता को रोक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



हंसवा, तेलियानी व बहुआ ब्लाक की 32 न्याय पंचायत, 174 ग्राम पंचायत, 2232 ग्राम पंचायत वार्ड व 256 क्षेत्र पंचायत वार्ड के लिए होने जा रहे दूसरे चरण के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 656 पोलिंग पार्टियां लगाईं गईं हैं।


बुधवार को सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियाें की रवानगी शुरू हो गई। तेलियानी व बहुआ ब्लाक क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की रवानगी ब्लाक मुख्यालय से हुई, जबकि हंसवा ब्लाक की पोलिंग पार्टियां चंद्र दास इंटर कालेज हंसवा से पोलिंग सेंटरों को पहुंची।


पोलिंग सेंटर रवाना होने से पहले मतदान कार्मिक बैलेट पेपर व मतपेटियों को लेकर आश्वस्त होते रहे। जानकारी का अभाव होने से तमाम मतदान कार्मिक एक दूसरे का सहयोग लेने के लिए आगे पीछे घूमते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानियां महिला कार्मिकों को उठानी पड़ी।


तेलियानी के एक पोलिंग बूथ को रवाना हो रही टीम में शामिल महिला कार्मिक बैलेट पेपर की गिनती के दौरान रो रहे मासूम को तवज्जो देने के बजाय चुनाव जिम्मेदारी में रमी नजर आई। ऐसा ही हाल बहुआ व हंसवा ब्लाक का चुनाव कराने पहुंची अन्य महिला कार्मिकों का देखा गया।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा- फतेहपुर। दूसरे चरण में लगाई गईं पोलिंग पार्टियों के पोलिंग सेंटर पहुंचने की हकीकत से जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला लगातार वाकिफ होते रहे।


एसपी ओम प्रकाश श्रीवास्तव के साथ उन्होेंने तेलियानी व बहुआ ब्लाक के अलावा हंसवा के चंद्रदास इंटर कालेज पहुंच कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी समय से किए जाने के निर्देश दिए।



दूसरे चरण की चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों के प्रशिक्षण से गायब रहने के मामले में डीआईओएस नंदलाल से ब्लाकवार सूची प्रस्तुत करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed