{"_id":"5cd08a6abdec22074f08c46f","slug":"voter-turnout-in-strong-sun-5599-percent-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी धूप में निकले मतदाता, हुआ 55.99 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी धूप में निकले मतदाता, हुआ 55.99 फीसदी मतदान
Tue, 07 May 2019 12:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
casting vote
- फोटो : casting vote
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवें चरण के लिए जिले में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। शुरुआती दौर में ईवीएम की खराबी ने लोगों को निराश किया। पर, सुबह दस बजते-बजते मतदान अपनी रौ में आ गया। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के बावजूद जिले में कुल 55.93 फीसदी मतदान हुआ। मतदान प्रकिया पूरी होने के बाद ईवीएम व वीवीपैट को स्ट्रांग रूप में सुरक्षित करा दिया गया है।
बता दें कि जिले में कुल 18 लाख 35 हजार 254 मतदाता हैं। इसमें 8,39,996 महिलाएं व 9,95,197 पुरुष हैं। युवा मतदाता भी 17610 रहे। सांसद बनने के लिए भाजपा, गठबंधन व कांग्रेस समेत दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुबह छह बजे मॉकपोल के बाद मतदाताओं के लिए सात बजे से वोटिंग शुरू करा दी गई। ईवीएम के खराबी के चलते कई जगह दिक्कत आई, मतदान बाधित हुआ। पांच जगहों पर मतदाताओं के रूठने के मामले में प्रशासन ने उन्हें आश्वासन देकर मनाया और वोटिंग कराई। कुल 2045 बूथों पर मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। सोमवार को पूरे दिन तपिश रही। सुबह नौ बजे तक आठ फीसदी वोट पड़े लेकिन बाद में यह सुधरता गया। छह बजे तक जो भीतर घुस गए थे उन्हें वोट डालने का मौका दिया गया। शुरुआत में कई जगह ईवीएम की खराबी के चलते मतदान में दिक्कत व मतदान रुकने को भी वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह माना जा रहा है। पिछले बार लोकसभा चुनाव में 58.61 फीसदी वोट पड़े थे।