Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Complainant turns hostile; three sentenced to life imprisonment based on a statement given before death.

Fatehpur News: वादी मुकरा, मौत के पहले दिए बयान के आधार पर तीन को उम्रकैद

Tue, 24 Nov 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Complainant turns hostile; three sentenced to life imprisonment based on a statement given before death.
फोटो-35-फतेहपुर: सजा के बाद कोर्ट से निकलते दोषी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। बहन की हत्या में वादी के मुकरने के बाद कोर्ट ने मृत्यु पूर्व दिए गए बयान के आधार पर महिला के दो देवर पंकज उर्फ राजू, सुशील उर्फ छोटू व सास रामा देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-5 के न्यायाधीश सुभाष चंद्र मौर्य ने मंगलवार को सजा सुनाई है। प्रत्येक को 21-21 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। बयान में रेखा ने कहा था कि देवरों और सास ने उसे पीटा। पिटाई के बाद केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के नरैनी निवासी रामबाबू विश्वकर्मा की बहन रेखा की शादी 2013 में थरियांव थाना क्षेत्र के मुसैदापुर निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। वादी के मुताबिक शादी के बाद दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर बहन को उसकी सास रामा देवी, देवर पंकज उर्फ राजू, सुशील उर्फ छाेटू प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने की वजह से 30 जनवरी 2019 को तीनों ने केरोसिन डालकर आग लगाई थी। रेखा को बचाने की कोशिश में पति सुनील भी गंभीर रूप से झुलसा था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान छह फरवरी 2019 को सुनील की मौत हो गई। वहीं कानपुर हैलट में रेखा की इलाज के दौरान 13 फरवरी 2019 की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर रामबाबू की ओर से 23 नवंबर 2019 को थरियांव पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में सुनवाई दौरान अभियोजन की ओर से 10 गवाह पेश हुए। इनमें वादी रामबाबू और रेखा के बहनोई दिनेश चंद्र बयान से मुकर गए। कोर्ट ने मृत्यु पूर्व रेखा के मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयानों को अहम माना। कोर्ट ने बयान के आधार पर तीनों को हत्या व दहेज उत्पीड़न में दोषी करार देकर आजीवन कारावास और 21-21 हजार प्रत्येक को अर्थदंड से दंडित किया।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता के अनुसार प्राथमिकी के बाद पक्षों के बीच समझौता हो गया था। उन्होंने शादी में दिए दहेज और कुछ लेनदेन के बाद कार्रवाई न करने की बात पर समझौता किया था। हालांकि पुलिस ने प्राथमिकी के बाद दोनों देवर व सास को भी जेल भेजा था। वहीं दोषी भाई सजा के बाद बोले कि उन्हें इतनी कड़ी सजा की उम्मीद नहीं थी।


इनसेट
डॉक्टर, मजिस्ट्रेट, सीओ के बयान हुए
मामले में बहन की हत्या में वादी सगे भाई के मुकरने के बाद कोर्ट में आठ सरकारी अधिकारियों की गवाही काम आई। जिसमें तीन डाॅक्टर, दो मजिस्ट्रेट, दो विवेचक सीओ, प्राथमिकी लेखक मुंशी शामिल रहे। वादी और उसका बहनोई खुद के बयान से पलट गए थे। ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed