{"_id":"92698ac26e5404e2af3c495c532d8aa4","slug":"voter-decision-fate-descended-to-preach-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" किस्मत का फैसले सुनाने को उमड़े वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्मत का फैसले सुनाने को उमड़े वोटर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दूसरे चरण
विज्ञापन
के गुरुवार को हुए मतदान में मतदाता उमड़ पड़े। तीन ब्लाक क्षेत्रों में
हुए इस चुनाव में शामिल करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं में 63.53 फीसदी
मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करके 1891 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
किया। सबसे ज्यादा मतदान तेलियानी ब्लाक क्षेत्र के मतदाताओं ने किया।
जबकि इस चरण में सबसे कम मतदान हंसवा में हुआ। कुछेक छिटपुट घटनाओं को छोड़
करके मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न होने पर सरकारी मशीनरी ने राहत की सांस
ली। उधर, मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए इलाहाबाद के कमिशभनर राजन
शुक्ला व डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने बूथों का भ्रमण किया।
इस चुनाव का आगाज भले ही धीमा रहा लेकिन अंत बहुत ही धमाकेदार हुआ। पहले पहर पसरे रहे ज्यादातर बूथों पर सन्नाटे को दूसरे पहर मतदाताओें के बढ़ते कदमों ने छांट करके रख दिया। नवरात्र में माता रानी की आराधना के बाद मतदान को निकले ग्रामीणों में उत्साह देखते बना। मतदाताओं के बीच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने की होड़ मच गई। सुबह नौ बजे तक 11.51 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 11 बजे यह आकंड़ा बढ़ करके 26 फीसदी पहुंच गया। इसके बाद दोपहर एक बजे मतदान का प्रतिशत 42 फीसदी जा पहुंचा। जो तीन बजे 53.6 फीसदी पहुंच गया। पांच बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदान का प्रतिशत 63.53 हो गया। इस प्रकार से इस चरण के लिए हुई मतदान प्रक्रिया में हंसवा ब्लाक से 60.6 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बहुआ ब्लाक से मताधिकार करने वाले ग्रामीणों की संख्या 62.5 फीसदी रही जबकि तेलियानी ब्लाक के 67.5 फीसदी मतदाताओं ने प्रत्याशियों की किस्मत लिखी।
उधर, मतदान प्रक्रिया से वाकिफ होने के लिए सुबह नौ बजे ही जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला व एसपी ओम प्रकाश श्रीवास्तव की टीम निकल पड़ी। इस टीम ने वाहिदपुर, अल्लीपुर, चुरियानी, सामियाना, गाजीपुर, चकसकरन, बरौंहा समेत आधा सैकड़ा मतदान केंद्रों का जायजा लिया। जबकि इलाहाबाद के कमिशभनर राजन शुक्ला व डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने भी तीनों ब्लाकों का दौरा करके चुनावी सुचिता देखी।