{"_id":"d640367b68c8cb5836c249a14369f951","slug":"vote-percentage-grows-slowly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरे-धीरे बढ़ता रहा वोट प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरे-धीरे बढ़ता रहा वोट प्रतिशत
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत के पहले चरण के चुनाव में मतदाता उमड़
विज्ञापन
पड़े। इस चरण में 73.7 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मताधिकार का प्रयोग
देवमई ब्लाक में हुआ। यह चुनाव के कुल प्रतिशत से 4.1 फीसद अधिक रहा। जबकि
खजुहा ब्लाक में सबसे कम मतदान हुआ।
जैसे उम्मीद की जा रही थी बिल्कुल उसी अंदाज में मतदाताओं ने घर के बाहर निकल कर प्रधान व सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर पर ठप्पे लगाए। खजुहा ब्लाक क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक दस फीसदी मतदाता वोट डालने पहुंचे।
दोपहर 11 बजे तक मताधिकार का आंकड़ा 29 फीसदी पर जा पहुंचा। दोपहर एक बजे 50.5 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर में तीन बजे के बीच मतदान प्रतिशत में महज 10.5 फीसदी का इजाफा हो सका।
अमौली ब्लाक क्षेत्र में नौ बजे तक 10.3 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 11 बजे यहां पर 27.3 फीसदी मताधिकार किया गया। दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 43.3 पहुंच गया।
दोपहर तीन बजे 60.5 मतदाता घरों से निकल कर वोट डाल चुके थे। मलवां ब्लाक में मतदान की शुरूआत खासी सुस्त रही। सुबह सात बजे से चालू मताधिकार प्रक्रिया में इस ब्लाक से महज 9.3 प्रतिशत मतदाता वोटिंग को सामने आए।
दोपहर 11 बजे यह प्रतिशत 23.6 पर पहुंच गया। दोपहर में फिर वोटिंग कमजोर पड़ गई। एक बजे तक 45.3 प्रतिशत मतदान हो सका। तीन बजे तक इस ब्लाक में सिर्फ 57 फीसदी मतदान हो सका।
देवमई ब्लाक मतदाताओं में जोश सुबह से ही देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक 13 फीसदी मतदाता भाग्यविधाता बनने को सामने आए। दोपहर 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 48.3 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे जो बढ़ कर 57.5 प्रतिशत हो गया।