{"_id":"572502f94f1c1bf536a917c2","slug":"vomiting-diarrhea-increased-number-of-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 01 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
सदर अस्पताल का पुरुष वार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज धूप और गर्मी से उल्टी-दस्त और तेज बुखार के रोगी बढ़ने लगे हैं। रोगियों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दो दिन से भर्ती रोगियों का औसत बढ़ने से पुरुष वार्ड फुल हो गया है। वार्ड में ऐसे रोगियों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की हीटस्ट्रोक और उल्टी-दस्त रोगी बढ़ने की आशंका सही साबित होती दिख रही है। दो दिन से अस्पताल में ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ रही। ओपीडी में आठ सौ रोगियों का पंजीयन किया गया। डाक्टरों की मानें, तो इनमें 60 फीसदी रोगी तेज बुखार या फिर पेट की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
उधर, इमरजेंसी में शनिवार को डेढ़ दर्जन रोगी भर्ती किए गए, जिनमें चार रोगी उल्टी-दस्त व आठ रोगी तेज बुखार के हैं। डाक्टरों का कहना है कि शराब के लती, हृदय रोगी, पुराने रोगी, मोटापा, अधिक उम्र, अनियंत्रित मधुमेह रोगियों को यह शिकायत जल्द हो सकती है।
विज्ञापन
सीएमएस एके मिश्रा का कहना है कि अस्पताल में कुशल डाक्टरों की टीम और दवाओं का पर्याप्त भंडारण है। अस्पताल किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने गर्मी के मौसम में उल्टी-दस्त तथा हीट स्ट्रोक रोगी बढ़ना कोई नई बात नहीं है। ऐसे मौसम में हर साल रोगियों की संख्या बढ़ती है।
मुख्य चिकित्साधिकारी वीके पांडेय ने बताया कि जिला स्तर पर संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष स्थापित है। संक्रामक रोग फैलने पर इसकी सूचना दूरभाष नंबर 05180-221410, मोबाइल नंबर 9236103345, 9455568878, 9450660433 या फिर टोलफ्री नंबर 18001805145 पर सूचित करें।