फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vomiting and diarrhea patients increased in the district, long lines in OPD

Fatehpur News: जिले में उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज, ओपीडी में लंबी लाइनें

Sat, 17 Aug 2024 04:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea patients increased in the district, long lines in OPD
उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। रोजाना ऐसे लगभग 250 मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बारिश के वजह से दूषित पानी पीने और बारिश में भींगने से लोगों को समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की डॉक्टर आंचल के मुताबिक दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। ज्यादातर गांव के लोग अस्पताल आ रहे हैं। वह हैंडपंप का पानी पीते हैं। जलभराव की वजह से बारिश का पानी हैंडपंप में जाता है। इस तरह पानी दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। कुछ मरीज लापरवाही कर रहे हैं। वह गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्हें खूनी पेचिस आने लगती है। डॉक्टर ने बताया कि कुछ लोगों को मौसम बदलने की वजह से बुखार आ रहा है, जबकि कुछ लोगों को बारिश में भींगने की वजह से ये समस्या हो रही है। उल्टी-दस्त की शिकायत से बचने के लिए पानी उबालकर पिएं। बाहर का खाना खाने से बचें। घर का बना ताजा खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed