{"_id":"6998bb3f6cd92d13cb00bcf4","slug":"viral-and-pneumonia-patients-increase-due-to-weather-fluctuations-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-149714-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े वायरल और निमोनिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े वायरल और निमोनिया के मरीज
विज्ञापन
फतेहपुर। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड के कारण बच्चे और बुजुर्ग वायरल, सर्दी-खांसी, बुखार और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। बाल रोग वार्ड और आईसीयू में भी दबाव बढ़ गया।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 50 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। इनमें उल्टी, दस्त, बुखार और सीवियर निमोनिया के लक्षण पाए गए हैं। कई बच्चों को सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत है।
शुक्रवार को ओपीडी में 1,200 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहे। शहर के बाकरगंज निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उन्हें तीन दिन से खांसी और बुखार है। ग्रामीण क्षेत्र के महेश कुमार ने कहा कि सुबह-शाम की ठंड से सांस लेने में परेशानी हो रही है। बुजुर्ग मरीज शिवनारायण ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ सांस की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मौसम के उतार-चढ़ाव से सांस से जुड़ी बीमारियों में तेजी आई है। ऐसे में सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनें, सिर और कान ढंककर रखें। ठंडा पानी पीने से बचें और ताजा व पौष्टिक भोजन का सेवन करें। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में तेज सांस या घरघराहट जैसी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।