फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Violations against Vip Road

डांट पड़ी तो वीआईपी रोड से हटा अतिक्रमण

Wed, 22 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Violations against Vip Road
वीआईपी रोड में सड़क पर डंप गिट्टी उठाती नगर पालिका टीम - फोटो : अमर उजाला
डीएम सेल्वा कुमारी जे. की डपट के बाद नगर पालिका कर्मी अभियान चलाने निकल पड़े । मंगलवार को पुलिस बल के साथ नगर पालिका की टीम ने वीआईपी रोड का अतिक्रमण हटाया। रोडवेज बस स्टाप के बाहर के दुकानदारों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन



ईओ नगर पालिका रश्मि भारती के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ टीम ने अवंती बाई चौराहे से मंगलवार को अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क पटरी पर भवन निर्माण सामग्री डंप थी। टीम ने जेसीबी से गिट्टी, मौरंग डंपर में लोड कर नगर पालिका पहुंचाया। हालांकि बाद में सामग्री मालिक के मिन्नत करने पर वापस कर दिया गया। इसके बाद पुलिस और अधिकारियों के साथ टीम रोडवेज बस स्टैंड पहुंची।
विज्ञापन


जेसीबी और डंपर देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बस स्टाप प्रवेश के दोनों रास्तों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने टीम से मिन्नत की तो दिन दिन का वक्त दिया गया। एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि अगर तय समय में अतिक्रमण नहीं हटा, तो जेसीबी लगाकर तोड़ दिया जाएगा। इसमें आने वाला खर्च दुकानदारों से वसूला जाएगा। टीम में सफाई निरीक्षक आबिद अली, अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद अली के अलावा पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed