फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers surrounded the Maulana in the mosque of Samvat village, uproar

संवत गांव की मस्जिद में मौलानाओं को ग्रामीणों ने घेरा, हंगामा

Mon, 12 Sep 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded the Maulana in the mosque of Samvat village, uproar
खागा। संवत गांव की मस्जिद में धार्मिक कार्य को लेकर आए तीन मौलानाओं समेत पांच लोगों को रविवार रात ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने धर्मांतरण और बच्चा चोर गिरोह के सदस्य होने की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों लोगों को भीड़ से बचाकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी के रहने वाले दो मौलाना, एक हथगाम के मौलाना समेत पांच लोग दोपहर को धार्मिक कार्य से संवत गांव की मस्जिद में आए थे।
ग्रामीण रात तक उनके बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। रात को भी बाहर न निकलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर मस्जिद को घेर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच बच्चा चोरी गिरोह और कुछ लोगों का धर्मांतरण किए जाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे कोतवाल जेपी शाही, एसएसआई प्रदीप यादव, चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार पांचों को किसी तरह कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार कोतवाली लाए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed