फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers surrounded the electricity department team

बिजली चोरी में दो लोगों पर एफआईआर

Wed, 19 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded the electricity department team
औंग। बकाएदारों के खिलाफ जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को सादीपुर के ग्रामीणों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही ग्रामीण मौके से भाग गए। पुलिस विद्युत कर्मियों के कार्य में बाधा डालने वालों की तलाश कर रही है। वहीं बिजली चोरी में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव में अवर अभियंता रवी निषाद के नेतृत्व में कर्मचारी जांच करने पहुंचे। करीब 10 बड़े बकाएदारों के घरों की केबल काट और आसान किस्त योजना में पंजीकरण कराने के लिए कहा। उसी समय शराब के नशे में कुछ लोग मौके पर पहुंचे और केबल काटने का विरोध करने लगे। इस पर बिजली विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों से वाद विवाद शुरू हो गया। यह सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए और बिजली विभाग की टीम को घेर लिया। तभी पुलिस को फोन से सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गई। अवर अभियंता रवी निषाद ने बताया कि कई बकाएदारों की केबल काटी गई है। बिजली चोरी में दो लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed