{"_id":"6a5bc257e5060d21b00baf6a","slug":"villagers-created-ruckus-after-finding-remains-of-cattle-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158808-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गोवंशों के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गोवंशों के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो-18-घटनास्थल पर मौजूद भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रैब
हुसैनगंज/ हथगाम (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गोवंशों के अवशेष पड़े मिले। हुसैनगंज, हथगाम पुलिस और क्षेत्राधिकारी थरियांव ने पहुंचकर जांच की। यहां ग्रामीण और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
हथगाम थाना क्षेत्र के हुसैनगंज से छिवलहा मार्ग पर अमिलिहापाल गांव की नहर पटरी में करीब 100 मीटर अंदर करीब सुबह आठ बजे झाड़ियों में तीन गोवंशों के अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों ने अवशेष देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बजरंग दल के जिला संयोजक शिवम अग्निहोत्री कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीण गोकशी के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शुक्रवार रात गोकशी की गई है। पुलिस ने गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद तीनों गोवंशों के अवशेष को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफन करवाए गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासे किया जाएगा।