फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers caught a young man beating his wife at her parents' house and handed him over to the police.

Fatehpur News: मायके में पत्नी को पीट रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught a young man beating his wife at her parents' house and handed him over to the police.
फोटो-34-सीएचसी में भर्ती पिटाई से घायल रूबी। संवाद
बिंदकी। ससुराल में युवक ने शनिवार रात पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पति को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंपकर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले के सलेमपुर गांव निवासी आलोक शनिवार शाम बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव अपनी ससुराल आया था। आलोक का किसी बात पर पत्नी पत्नी रूबी देवी (25) से विवाद हो गया। विवाद पर उसने पत्नी को डंडे से पीट दिया। ग्रामीणों ने महिला को बचाया और उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। रूबी की शादी करीब 11 माह पहले आलोक कुमार के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही आलोक कुमार अक्सर रूबी के साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने रात करीब एक बजे अचानक रूबी पर हमला किया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आलोक को थाने में बैठाकर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed