फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Village heads and secretaries absent from community meeting places; villagers raised their issues.

Fatehpur News: चौपालों से प्रधान और सचिव नदारद, ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं

Sat, 12 Sep 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Village heads and secretaries absent from community meeting places; villagers raised their issues.
अमौली। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को दो गांवों में आयोजित ग्राम चौपालों में औपचारिकता निभाई गई। इनमें प्रधान और सचिव नदारद रहे, जिससे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

प्रथम पाली में गौरी औरा की चौपाल सचिवालय भवन की फर्श धंसने के कारण स्कूल में हुई। बीडीओ सुरेश कुमार शिवहरे प्रधान मोबीना खातून का इंतजार करते रहे, पर वह नहीं पहुंचीं। उनके स्थान पर प्रधान के पति नसरुद्दीन ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शौचालय, आवास और जल निकासी की समस्याएं उठाईं। बीडीओ ने इन्हें दर्ज कर समाधान का आश्वासन दिया।
दोपहर दो बजे कुलखेड़ा में हुई चौपाल में प्रधान, सचिव और बीडीओ नहीं पहुंचे। भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी ने इस पर नाराजगी जताई। प्रधान पति सुरेश तिवारी और एडीओ पंचायत विनोद कुमार ने आवास, पेंशन और जल निकासी की समस्याएं दर्ज कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed