फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   village,gehu khareed,adhikari

41 मोबाइल केंद्रों पर नहीं हुई गेहूं खरीद

Tue, 10 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
village,gehu khareed,adhikari
फतेहपुर। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसान न पहुंचने की वजह से अब जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। घर-घर गेहूं खरीद में भी किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 56 मोबाइल केंद्रों में से 41 केंद्रों पर बोहनी नहीं हो सकी है। सिर्फ 15 मोबाइल केंद्रों पर हफ्तेभर में 800 मीट्रिक टन खरीद हुई है।
विज्ञापन

खरीद की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। 66 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 1908 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो पाई है। इससे तय समय पर लक्ष्य पूर्ति करना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने बताया कि मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से किसानों को गेहूं बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9452628061 जारी किया गया है। उधर, किसान अगर क्रय केंद्र पर गेहूं लाने में असमर्थ हैं तो घर पर ही खरीद की सुुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक शर्त है कि एक ट्रक गेहूं उस क्षेत्र में होना चाहिए। तभी मोबाइल केंद्र गेहूं खरीदेंगे।
अब तक 534 किसानों से गेहूं की खरीद की गई है। इनका 3.84 करोड़ रुपये भुगतान करना था। इसके सापेक्ष 3.02 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है।
बाकी भुगतान जल्द हो जाएगा। किसानों के खाते में 72 घंटे के अंदर पैसा पहुंचाया जा रहा है। तकनीकी दिक्कत के कारण अगर किसी किसान के खाते में पैसा नहीं पहुंच रहा है तो उसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।

-
इन नंबरों से ले सकते मदद
अधिकारी का नाम मोबाइल नंबर
जिला खाद्य विपणन अधिकारी 7839564976
जिला पीसीएफ प्रबंधक 8765984568
यूपीएसएस जिला प्रभारी 9454778415
भारतीय खाद्य निगम जिला प्रभारी 9876018138
विपणन विभाग सदर 8756000005
विपणन विभाग खागा 8317033506
विपणन विभाग बिंदकी 9935163400
-
इनसेट-
लेखपालों व पंचायत सचिवों को दिया लक्ष्य
फतेहपुर। लेेखपालों और पंचायत सचिवों को 100 टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया है।
एडीएम राजस्व विनय कुमार पाठक ने केंद्र प्रभारियों के साथ लेखपाल और पंचायत सचिव को लगाया गया है। यह लोग अपने कार्य क्षेत्र (ग्राम पंचायत) में किसानों से गेहूं बेचने के लिए संपर्क करेंगे। प्रत्येक लेखपाल व पंचायत सचिवों को 100 टन गेहूं खरीदने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने बताया कि लेखपाल और पंचायत सचिव अपने क्षेत्र के कोटेदार व प्रधानों के सहयोग से आवंटन लक्ष्य केे पूरा कराएंगे। सभी एसडीएम अपने तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीदने की रोज समीक्षा करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed