{"_id":"61ccae25a6e5085bb979cdcc","slug":"vikas-karya-fatehpur-news-knp672465012","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से जहानाबाद नगर पंचायत में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ से जहानाबाद नगर पंचायत में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। नगर पंचायत में तीन करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। इनमें तीन प्रमुख स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमा लगाने और सीसी सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं।
बुधवार को हुई बोर्ड की बैठक में विकास से संबंधित 20 प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सभासदों ने मुहर लगाई। दोपहर दो बजे शुरू हुई बोर्ड की बैठक में प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभासदों ने नगर पंचायत की भूमि से अवैध कब्जा हटाकर बैरिकेडिंग कराने, नगर पंचायत की खाली पड़ी जमीनों पर दुकानें बनवाने, तीन किलोमीटर तक की सीसी सड़कों का सुंदरीकरण, पेयजल समस्या का समाधान, नगर में तीन स्थानों पर पुलिस बूथ बनवाने की प्रस्ताव पारित किए।
इसके साथ तीन स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित कराने और महापुरुषों के नाम से मार्गों का नामकरण करने से संबंधित प्रस्ताप पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन राबिया खातून ने की और संचालन ईओ उपेंद्रनाथ सिंह ने की। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ सेठ, लिपिक राघवेंद्र सिंह, सभासद प्रदीप कुमार दुबे, इंद्रपाल गुप्ता, मोहम्मद रिजवान मंसूरी, रिजवान कुरैशी, आदित्य सेंगर, महेश चौरसिया, राधा देवी, ईरम फातमा, सारा खान, प्रयाग यादव, गीता देवी और राजेश बाजपेयी मौजूद थे।