फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vigilance team visits block again; seeks information from employees.

Fatehpur News: विजिलेंस टीम फिर पहुंची ब्लॉक, कर्मचारियों से मांगी जानकारी

Sat, 08 Aug 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team visits block again; seeks information from employees.
हथगाम। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के भुगतान के एवज में रिश्वत लेने के मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को विजिलेंस टीम एक बार फिर ब्लॉक पहुंची। टीम के पहुंचते ही ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने कुछ कर्मचारियों से जानकारी मांगी लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

जांच के दौरान विजिलेंस टीम ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), एपीओ और अकाउंटेंट की तलाश की लेकिन तीनों अधिकारी मौके पर नहीं मिले। टीम ने ब्लॉक परिसर में मौजूद कर्मचारियों और बाहरी लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

कर्मचारियों से तीन अगस्त की कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी गई और पूछा कि क्या उन्होंने संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर हफीजुर्रहमान को रिश्वत लेते देखा था। हालांकि किसी भी कर्मचारी ने इसकी पुष्टि नहीं की और न ही अपना नाम बताने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने पर टीम लौट गई। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की टीम ने तीन अगस्त को हफीजुर्रहमान को ग्राम पंचायत विकास कार्यों के भुगतान के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed