फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Video of scuffle with Barra police who came to arrest gangster goes viral

Fatehpur News: गैंगस्टर को पकड़ने आई बर्रा पुलिस से हाथापाई का वीडियो वायरल

Mon, 02 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Video of scuffle with Barra police who came to arrest gangster goes viral
फोटो-48-पुलिस से हाथापाई का वीडियो वायरल
फतेहपुर। गैंगस्टर को पकड़ने आई कानपुर बर्रा थाने की पुलिस से हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 18 जनवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी के परिजन ने पुलिस से गाली गलौज की। साथ ही एक सिपाही के हाथ में काट लिया। करीब 30 मिनट तक पुलिस और आरोपी पक्ष के बीच झड़प होती रही।
विज्ञापन


चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली निवासी आकांशू दीक्षित उर्फ मोनी शराब तस्कर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत चांदपुर पुलिस ने 2018 में कार्रवाई की थी। वह कानपुर से धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कानपुर बर्रा थाने की पुलिस अमौली गांव गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने 18 जनवरी रात को आई थी। पुलिस गैंगस्टर को घर से गिरफ्तार कर लेकर जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका गैंगस्टर के परिजन ने विरोध किया और पुलिस से विवाद हो गया। विवाद का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गैंगस्टर के खिलाफ करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। वीडियो में आरोपी ने पुलिस टीम को सीपी कानपुर के नाम की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि घटनाक्रम पुराना है। इस मामले की कोई शिकायत थाने नहीं आई है।

फोटो-48-पुलिस से हाथापाई का वीडियो वायरल

फोटो-48-पुलिस से हाथापाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed