फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Video of police scuffle while forcibly taking away dead body from Bachhrauli village goes viral

Fatehpur News: जबरन शव ले जाने में पुलिस की हाथापाई का वीडियो वायरल

Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Video of police scuffle while forcibly taking away dead body from Bachhrauli village goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धाता। थाना क्षेत्र के बछरौली गांव में खुन्नस के चलते 26 अप्रैल को दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल शंकरलाल गुप्ता (55) की मौत के बाद परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस के गांव से जबरन शव ले जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में महिलाएं पुलिस का विरोध कर रहीं हैं। एक दारोगा से छीनाझपटी तक हो जाती है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

गांव निवासी शंकरलाल और कमलेश गुप्ता पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। प्रयागराज में इलाज दौरान शनिवार को शंकरलाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद नामजद आरोपियों कमलेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सुमन व उमा देवी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से परिजनों ने रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। गांव से पुलिस के शव लेकर जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो पुलिस शव रखी चारपाई को कुछ लोगों से जबरन उठवाती नजर आती है। इसका ग्रामीण विरोध करते हैं। ग्रामीण शव के पीछे शोर मचाकर भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक दारोगा से महिलाओं की झड़प होती है। कुछ सेकेंड के लिए हाथापाई होती भी वीडियो में दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed