{"_id":"696be4c6e54b2c2f26027b2e","slug":"video-of-accuseds-clash-with-unnao-police-goes-viral-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147718-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: उन्नाव पुलिस से आरोपी की झड़प का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: उन्नाव पुलिस से आरोपी की झड़प का वीडियो वायरल
विज्ञापन
फतेहपुर। धोखाधड़ी के मामले में नोटिस तामील कराने आई उन्नाव पुलिस और आरोपी के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर निवासी सत्यम सिंह पर 2024 में धोखाधड़ी का मामला उन्नाव जिले के बिहार थाने में दर्ज हुआ था।
इस मामले में पुलिस शुक्रवार रात नोटिस तामील कराने आई थी। मुरादीपुर चौराहे पर पुलिस और सत्यम के बीच झड़प का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सत्यम पुलिस से अभद्रता करते नजर आ रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्नाव पुलिस नोटिस तामील कराने आई थी। शराब दुकान के पास पुलिस इंतजार कर रही थी। यहीं सत्यम मिला था। सत्यम के कुछ साथी पुलिस से झगड़ने लगे। उन्नाव पुलिस कल्यानपुर थाना पहुंची और सत्यम को नोटिस तामील कराने के बाद चली गई।