फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Video-audio of Inspector asking for bribe goes viral

दरोगा का रिश्वत मांगने का आडियो, वीडियो वायरल

Mon, 29 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Video-audio of Inspector asking for bribe goes viral
फतेहपुर। दुष्कर्म के मामले में आरोपी का नाम हटाए जाने के लिए रिश्वत मांगने वाले दरोगा का वीडियो और आडियो वायरल हुआ है। इसमें एक लाख रुपये की रिश्वत में पांच हजार रुपये कम होने की बात की जा रही है। मामले में एसपी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो, आडियो पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो करीब दो मिनट 50 सेकेंड और आडियो एक मिनट 19 सेकेंड का बताया जा रहा है। मामला खखरेरू थाना क्षेत्र का है। खखरेरू थाने में तैनात रहे दरोगा कन्हैयालाल गौतम के साथ दो महिलाएं वीडियो में दिखाई देती है। महिलाओं से दरोगा रुपयों के लेनदेन को लेकर बातचीत करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

महिलाएं एक दुष्कर्म के मामले की विवेचना में नाम हटाने के कागजात मांगती है। इस पर दरोगा एक लाख रुपये से कम न लेने की बात कहता है। इसी बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ हैै। वीडियो और ऑडियो को ट्विटर पर ट्वीट किया गया है। दरोगा का कुछ दिन पहले स्थानांतरण हुसैनगंज थाने में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ की व्यवस्था अलग करनी होगी
दरोगा विवेचना में नाम हटाए जाने की बात के बाद बोलता है कि पत्रावली सीओ कार्यालय जाएगी। जहां सीओ की अलग से व्यवस्था करना होगी। महिलाएं बोलती है कि सीओ के यहां 10 से पांच हजार में काम हो जाएगा। दरोगा जवाब देता है कि जो भी वहां लगे, यह नहीं जानता है।
वीडियो, आडियो तीन-चार माह पुराना है। मामला रिश्वतखोरी का लग रहा है। सीओ की रिपोर्ट आते ही दरोगा को निलंबित किया जाएगा।
- राजेश कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed