फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vicky of Delhi defeated Bhim of Sambhal

Fatehpur News: दिल्ली के विक्की ने संभल के भीम को दी शिकस्त

Wed, 17 Sep 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vicky of Delhi defeated Bhim of Sambhal
फोटो-30-दंगल में दांव दिखाते पहलवान। संवाद
प्रेमनगर। कस्बे में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन बुधवार को दंगल मुकाबलों के साथ हुआ। इसमें दिल्ली के विक्की ने संभल के भीम को हराकर 3000 रुपये की कुश्ती जीती।
विज्ञापन

इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ दिल्ली से भी नामी पहलवानों ने भाग लिया। पुरुषों के साथ-साथ महिला पहलवानों की भी जोरदार कुश्तियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन

दंगल में लगभग 36 जोड़ियों के बीच मुकाबले कराए गए। इन्हें देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक उमड़े। पहला मुकाबले में प्रेमनगर के पहलवान लकी ने अल्लीपुर के अजय को पटखनी देकर विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नरैनापुर के छत्रपाल ने अयोध्या के पवन, भद्दा ने फरीदाबाद के संजय, कौशांबी के निसार अहमद ने औरैया के श्रीराम, बांदा के राममिलन ने चित्रकूट के रामदास को हराया।
महिला वर्ग में प्रयागराज की राखी ने प्रतापगढ़ की संध्या को मात दी। अन्य मुकाबलों में अयोध्या के बाबा ने बनारस के उमेश को, गोरखपुर पीएसी के रामशंकर ने गोरखपुर के चंदू को हराया। सबसे चर्चित मुकाबले में दिल्ली के विक्की ने संभल के भीम को शिकस्त दी और 3000 का नकद इनाम अपने नाम किया।

ब्लॉक प्रमुख ऐरायां अनुज प्रताप सिंह ने दंगल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान इश्तियाक बेग, भूपेंद्र सिंह, शिवम सिंह, बीएसपी नेता सुनील कुमार गौतम, मोहम्मद युसुफ, कामता प्रसाद साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed